क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में अशोका बिरयानी के सभी ब्रांच सील,  6 कर्मचारी गए जेल मृतकों के शव होटल के गेट पर रखकर देर रात प्रदर्शन, 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

रायपुर तेलीबांधा इलाके की अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की मौत के बाद प्रशासन ने शुक्रवार रात इसके राजधानी रायपुर में स्थित सभी आउटलेट को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अशोका बिरयानी के एमडी केके.तिवारी, सीईओ सनाया तिवारी और जीएम रोहित चंद समेत ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया। बताते चलें कि रोमिना मंडल और जीएम रोहित चंद पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी आरोपी फरार हैं। गुरुवार को सफाई के दौरान गटर में इसके दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी।
मौत के बाद अशोका बिरयानी प्रबंधन ने मामले में लीपापोती करने के लिए अपने महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को आगे कर दिया था। पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए अशोका बिरयानी के स्टेशन रोड, पचपेड़ी नाका, लाभांडी, महोबा बाजार और रायपुरा में संचालित आउटलेट को सील कर दिया है।

परिजनों ने की 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

घटना को लेकर साहू संघ शहर जिला प्रकोष्ठ और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के साथ मृतकों के परिजन रात भर अशोका बिरयानी के सामने विरोध प्रदर्शन करते रहे। साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवदत्त साहू व सलाहकार प्रदीप साहू ने कहा कि दोनों की मौत से समाज में बहुत आक्रोश है। ये गटर सफाई करने वाले नहीं थे। उनके शरीर में चोट के निशान भी थे। दोनों परिवारों को प्रबंधन की ओर से 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा मिलना चाहिए।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुय प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने इस मामले में दोषियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है। देर रात विधायक मोतीलाल साहू भी धरने में शामिल हो गए। विधायक ने होटल संचालक को गिरतार करने व बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक धरने पर बैठे रहने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button