
रायपुर जानकारी के अनुसार, दोनों गटर की सफाई करने भीतर दाखिल हुए थे लेकिन फिर बाहर नहीं आए। दोनों का शव बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम 19 वर्षीय डेविड साहू पिता यशवंत राम, खामहरिया जिला धमतरी निवासी है। दूसरा मृतक युवक नाम 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल, खुटादरहा जांजगीर का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि, दोनों कर्मचारियों को बदहवास हालत में वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि अशोका बिरयानी होटल के 2 कर्मचारियों की गटर साफ करने के दौरान मौत हुई है। FIR कर जांच की जा रही है।



