छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट पर कल 19 अप्रैल को मतदान, मतदान हेतु 125 मतदान केन्द्रो पर सभी तैयारियां पूरी

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में एकमात्र सीट बस्तर लोकसभा सीट में कल वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव की बस्तर सीट पर इस बार एक अनोखी पहल शुरू होने जा रही है। इस सीट के होने वाली वोटिंग के लिए कुल 125 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिनमें केवल महिला अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। यही महिला अधिकारी- कर्मचारी मतदान कराएंगे।

बस्तर लोकसभा मतदाताओं के इस आंकड़े से देश मे अव्वल

बस्तर लोकसभा में इस समय मतदाताओं की कुल संख्या 13 लाख 57 हजार 443 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 620 है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 03 हजार 779 है। इन आंकड़ों के हिसाब से बस्तर में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 50 हजार से भी ज्यादा है। बस्तर लोकसभा में मौजूद अंतर का यह आंकड़ा देश के किसी भी दूसरी लोकसभा सीट पर नहीं है। वे लोकसभा सीटें जहां महिला वोटर पुरुषों से ज्यादा है, उनमें आंकड़ों के लिहाज से बस्तर लोकसभा पूरे देश में पहले स्थान पर है।

  • 125 केंद्रों पर महिला अधिकारी- कर्मचारी कराएंगी वोटिंग प्रक्रिया पूरी

दरअसल, इन मतदान केंद्रों में जगदलपुर नगर निगम के सभी 101 सेंटर, नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले 10 वोटिंग सेंटर और चित्रकोट क्षेत्र के दस मतदान केंद्र शामिल हैं जो कि ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित हैं। आपको बता दें कि बस्तर जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। बस्तर जिला कलेक्टर विजय दयाराम के ने इस पहल को बस्तर को लेकर नजरिया बदलने की कोशिश करार दिया है।

Related Articles

Back to top button