उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम से थम जाएगा प्रचार, 19 अप्रैल को वोटिंग

इलेक्शन

पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. पहले चरण 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटो पर वोट डाले जाएंगे. इनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव प्रचार थमने के साथ-साथ इन सीटों पर कई तरह की पाबंदियां भी लागूं हो जाएंगी

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा. पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग की ओर से चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होने हैं वहां, चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर समाप्त हो जाएगा. आज शाम से सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कई कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी.

पहले चरण में जिन 21 राज्यों में वोट डाले जाएंगे उसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ राज्य की सीटें भी शामिल हैं. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मेघालय की 2, मणिपुर की 2, छत्तीसगढ़ की 1, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुडुचेरी की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे. इन सभी सीटों पर आज यानी बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा

Related Articles

Back to top button