कांकेर की कलपर पहाड़ी पर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर, 29 नक्सली ढ़ेर
नक्सली

कांकेर जिले की कलपर पहाड़ी पर एक मुठभेड़ में फोर्स ने 29 नक्सलियों एनकाउंटर में मार गिराया, इसमें 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं, मुठभेड़ में बीएसएफ के इन्स्पेक्टर रमेशचंद्र चौधरी व डीआरजी जवान सूर्यकांत श्रीमाली घायल हुए है, दोनों खतरे से बाहर हैं. बेहतर इलाज के लिए जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है, जहां इलाज जारी है.
लगभग साढ़े चार घंटे चला ऑपरेशन: घटनास्थल से पांच एके-47, एलएमजी सहित भरी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद सहित नक्सली सामग्री बरामद, नक्सल आपरेशन एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा एक ग्रामीण की हत्या के बाद नक्सलियों के बड़े ग्रुप के मूवमेंट का पता चला था जिसके बाद आपरेशन प्लान कर फोर्स को रवाना किया गया 35 से ज्यादा नक्सलियों को मर गिराया गया है, बस्तर आईजी पी सुन्दरराज ने 29 शव बरामद होने की पुष्टि की है, नक्सलियों के शव गाड़ियों में भरकर छोटेबेठिया लाया गया है.




