उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम, छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से भूपेश बघेल, जांजगीर से शिव डहरिया तो रायपुर से विकास उपाध्याय मैदान में 8 राज्यों के प्रत्याशियों नामों की घोषणा

कांग्रेस

 

छत्तीसगढ़ की 11 में से 6 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (राजनांदगांव लोकसभा), विकास उपाध्याय (रायपुर लोकसभा), ताम्रध्वज साहू (महासमुंद लोकसभा), राजेन्द्र साहू (दुर्ग लोकसभा), ज्योत्सना महंत (कोरबा लोकसभा) और डॉ. शिव डहरिया (जांजगीर-चांपा) से मैदान में उतारा है.

छत्तीसगढ़ में  जहां पार्टी ने सामान्य वर्ग से विकास उपाध्याय को रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है, तो पिछड़ा वर्ग से चार सीटों पर पार्टी ने दांव खेला है । जिसमें कोरबा से सांसद ज्योत्सना महंत को पार्टी ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है, तो राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है । वहीं महासमुंद सीट से पूर्व मंत्री और सांसद ताम्रध्वज साहू पर पार्टी ने भरोसा जताया है । दुर्ग सीट से भी राजेंद्र साहू पर कांग्रेस पार्टी ने दांव खेला है । वहीं प्रदेश की एकमात्र आरक्षित सीट जांजगीर  से डॉक्टर शिव डहरिया पर पार्टी ने भरोसा जताया है । ऐसे में अब सिर्फ 5 सीटों पर पार्टी ने फैसला नहीं लिया है, जिसमें बस्तर (ST), कांकेर (ST), रायगढ़ (ST), सरगुजा (ST) और बिलासपुर (सामान्य सीट) शामिल है ।

 

किनके – किनके बीच मुकाबला?

छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर अब यह तय हो गया है कि इस बार कौन – कौन उम्मीदवार किसके – किसके खिलाफ लड़ेंगे । रायपुर की सामान्य सीट में भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस से विकास उपाध्याय आमने – सामने होंगे । वहीं दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी से विजय बघेल और कांग्रेस से राजेंद्र साहू के बीच मुकाबला होगा । महासमुंद से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने OBC चेहरे पर दांव खेला है, जिसमें बीजेपी से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी पर पार्टी ने दांव खेला है, तो कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू पर भरोसा जताया है । राजनांदगांव सामान्य लोकसभा सीट से जहां बीजेपी ने ब्राम्हण संतोष पाण्डेय पर भरोसा जताया है, तो कांग्रेस ने ओबीसी दांव खेलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है । कोरबा सामान्य लोकसभा सीट से भी जहां बीजेपी ने ब्राम्हण सरोज पांडे को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने OBC चेहरे के साथ सांसद ज्योत्सना महंत पर दांव खेला है ।

 जातिगत समीकरण 

जिन 6 सीटों पर दोनों पार्टियों ने अपने – अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है । उसमें 5 सीटें सामान्य वर्ग की तो एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है । सबसे पहले आरक्षित सीट जांजगीर – चांपा की बात करें तो 63.39 फीसदी वाले लोकसभा सीट पर 25 फीसदी मतदाता एस सी वर्ग से आते हैं, तो एस टी वर्ग के मतदाताओं की संख्या 11.6 फीसदी है । इस सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 88.5 फीसदी है । 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से मतदाता की संख्या 18 लाख 95 हजार 232 थी । 2019 के लोकसभा चुनाव में 65.5 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने मत का प्रयोग किया था । इस लोकसभा सीट से बीजेपी के गुहाराम अजगले ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस के रवि भारद्वाज को शिकस्त दी थी । बीजेपी का वोट शेयर जहां 46.3 फीसदी था, तो वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 39.6 फीसदी था । बसपा ने 10.6 फीसदी वोट अर्जित किया था । अब बीजेपी से श्रीमती कमलेश जांगड़े और कांग्रेस से शिव डहरिया के बीच मुकाबला है ।

कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी ने ब्राम्हण चेहरे सरोज पांडे को चुनावी मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने OBC वर्ग से आने वाली ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया है । इस सीट पर जातिगत समीकरण देखें तो एस सी वर्ग के मतदाता 9.2 फीसदी है । एस टी वोटरों का प्रतिशत 44.5 है । मुस्लिम वोटर तकरीबन 3.5 फीसदी है । ग्रामीण वोटर इस सीट पर 68.3 फीसदी है, तो शहरी वोटर 31.7 फीसदी हैं । इस सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 46.8 फीसदी वोट पाया था, तो बीजेपी ने 44.5 फीसदी वोट अपने नाम किया था । वहीं गोंगपा ने भी 3.3 प्रतिशत वोट अपने नाम किया था ।

Related Articles

Back to top button