
महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर पहली किस्त के तौर पर हजार रुपए लाभान्वित महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया |
प्रदेश की भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप रविवार को प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त प्रदान की, कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को राशि अंतरित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत मां दंतेश्वरी, मां बमलेश्वरी और मां महामाया को प्रणाम करने के साथ की. उन्होंने कहा कि दो हफ्ते पहले मैने छत्तीसगढ़ में 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था, और आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है. योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था. भाजपा ने अपना वादा पूरा किया है. आज योजना के तहत पहली किस्त जारी की गई है.




