छत्तीसगढ़ से 11 प्रत्याशियों समेत भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया , केरल से मुस्लिम प्रत्याशी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया , 16 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के बड़े नाम इसमें शामिल है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे भाजपा ने बड़ी मार्जिन से जितने वाले प्रत्याशियों को पहली सूची में स्थान दिया है | “उत्तर प्रदेश से 51 नाम घोषित किये है सभी सांसदों को दुबारा मौका” पहली सूची में 34 मंत्रियों के नाम है
छत्तीसगढ़ से सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, नौ नए चेहरों के साथ दो महिलाओं को भी मौका दिया है, चौंका देने वाला नाम रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल का है 2019 में भाजपा 9 और कांग्रेस 2 सीटें जीती थी
रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग विजय बघेल, कोरबा- सरोज पांडेय, राजनांदगांव- संतोष पाण्डेय , रायगढ़- राधेश्याम राठिया, सरगुजा- चिंतामणि महाराज, बिलासपुर-तोखन साहू, जांजगीर चांपा- कमलेश जांगड़े,बस्तर-महेश कश्यप, कांकेर- भोजराज नाग, महासमुंद-रूपकुमारी चौधरी |

इन राज्यों से इतने नाम- यूपी से 51, अजय मिश्रा उर्फ़ टेनी रिपीट, मप्र से 24, पश्चिम बंगाल से 20, राजस्थान और गुजरात से 15-15, केरल से 12, असम-छग-झारखण्ड 11-11, तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5, उत्तराखण्ड से 3, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल से 2-2 , गोवा-त्रिपिरा-अंडमान निकोबार-दमन-दीव से 1 -1 |



