आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात प्रत्याशियों की लिस्ट जारी किया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गंभीर परीक्षण उपरांत आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 7 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव हेतु घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि दिल्ली में मैराथन बैठक के बाद

पूर्वी दिल्ली कुलदीप कुमार, नई दिल्ली सोमनाथ भारती, दक्षिण दिल्ली साही राम पहलवान, कुरुक्षेत्र हरियाणा सुशील गुप्ता, भरूच गुजरात चैतर बसवा, पश्चिम दिल्ली महाबल मिश्र, भावना नगर गुजरात उमेश मकवाना के नाम घोषित हुए हैं। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के , प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव RTI प्रकोष्ट देवेंद्र सिंह भाटिया, संजय गुप्ता, नंदन कुमार सिंह,एम एम हैदरी,अजीम खान, परमानंद जांगड़े, संतोष कुशवाहा, प्रद्युमन शर्मा, सागर क्षीरसागर, आदि ने सभी उम्मीदवारों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।




