सारनाथ एक्सप्रेस के S2 कोच में चली गोली, 1 आरक्षक की मौत, बर्थ पर सो रहा यात्री घायल
छपरा से दुर्ग जा रही थी सारनाथ एक्सप्रेस

रायपुर। आरक्षक दिनेश चंद्र की बंदूक से सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चल गई। गोली खुद आरक्षक के ही सीने में जाकर लग गई।
आनन फानन में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान रामकृष्ण केयर अस्पताल में आरक्षक की मौत हो गई है।

वही हादसे में एक यात्री हुआ घायल जिसके पेट में गोली लगी….घायल यात्री मोहम्मद दानिश को निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवाया जा रहा है।
रेलवे के अनुसार आज सुबह 5.45 बजे सारनाथ एक्सप्रेस जो छपरा से दुर्ग जा रही थी, उसमे उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए आरपीएफ़ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी, जिसमें 4 कांस्टेबल और एक सब इन्स्पेक्टर शामिल थे। रायपुर में S2 कोच ट्रेन से उतरते समय एक कांस्टेबल के गन से संभवतः एक्सीडेंटली गोली चल गई। यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर की बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई । इस घटना से कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि यात्री को राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



