स्वास्थ्य मंत्री से मिला जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, MBBS ग्रामीण बॉन्ड पोस्टिंग पर की चर्चा
डॉक्टर

रायपुर। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर राज्य के एमबीबीएस ग्रामीण बॉन्ड पोस्टिंग में हो रही देरी को लेकर बातचीत की है।
स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी गई कि प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के MBBS 2017 बैच के चिकित्सको ने अपना MBBS INTERNSHIP सितंबर 2023 को पूर्ण कर लिया था जिसके बाद वे 2 वर्ष की अनुबंधित ग्रामीण सेवा देने के लिए पात्र थे लेकिन उनकी समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रहीं।


स्वास्थ्य मंत्री ने इस मुद्दे को सुनते हुए कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर देखेंगे और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के चलते हुई देरी को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने पत्र को ACS और संचालनालय को प्रेषित करते हुए डॉक्टर्स को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कदम उठाएगी।
इस मौके पर जुडो के पूर्व इंटर्न एवं यूजी प्रतिनिधि डा हिमांशु सिन्हा, डा दिलीप कु साहू, डा आशुतोष पांडेय एवं अन्य सदस्य डा रचना साहू, डा तृषा दुआ, डा नवनीत कौर, डा सत्यम गुप्ता, डा यज्ञसेनि सिंह और डा अंजलि कश्यप भी मौजूद थे|
क्या हैं इनकी समस्याएं
1- MBBS 2017 बैच के 189 उत्तीर्ण चिकित्सकों (बिलासपुर और जगदलपुर) की Rural bond list 7 अक्टूबर 2023 को आदेश जारी की जा चुकी थी, इसके पश्चात वे सभी अपनी सेवा में कार्यरत हैं जबकि हम 2017 बैच के शेष 246 उत्तीर्ण चिकित्सकों (रायपुर, राजनांदगांव,
रायगढ़, अंबिकापुर) की Rural Bond list चुनाव एवं आचार संहिता के कारण वर्ष 4.5 महीना से लंबित है|
गौरतलब है कि राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के लिए आदर्श आचरण संहिता संबंधी मार्गदर्शिका के प्र 51(xxii) में आदेश जारी करने के निर्देश थे|
2- वैश्विक कोविड महामारी के कारण हमारा 5 ½ साल का MBBS कोर्स 6 महीने के विलंब से 6 साल मे पूर्ण हुआ | जिससे हमारे प्रदेश के चिकित्सक पूरे देश के 2017 batch के चिकित्सको से पीछे है जिसके कारण हम 2 राष्ट्रीय परीक्षाओं से वंचित रहे|
3- पिछले सरकार के निर्देश से इन्हें MBBS पश्चात भी Permanent Registration नही दी जा रही है जिसकी जरूरत Rural Bond मे MLC एवं पोस्टमार्टम के केस मे पड़ती है|



