उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

रायपुर: छ.ग. का 2024 का बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट,   आज सदन में पेश किया गया  : जिसको अमृतकाल विजन 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा, 10 लाख करोड़ जी.डी.पी.  करने का लक्ष्य, ओ.पी. चौधरी 

रायपुर: छ.ग. का 2024 का बजट  आज सदन में पेश किया गया  : जिसको अमृतकाल विजन 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा, 10 लाख करोड़ जी.डी.पी.  करने का लक्ष्य, ओ.पी. चौधरी :

बजट में सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान किया गया. इसके साथ 10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए राशि का प्रावधान किया गया. केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा. वहीं राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ और सिंचाई बांधों की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया.

कृषि बजट में 33% की वृद्धि करते हुए कुल 13,438 करोड़ रुपए का प्रावधान किया. इसके साथ ही कुनकुरी, रामचंद्रपुर, खडग़ांव, शीलफिली में कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय स्थापना की घोषणा की

बजट में स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान किया गया.

लोगों को सुविधा पहुंचाते हुए बिजली बिल हाफ योजना का जारी रहेगा |

बजट में सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान किया गया. इसके साथ 10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए राशि का प्रावधान किया गया. केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा. वहीं राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ और सिंचाई बांधों की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया.

मुख्य बातें : 

आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु – ज्ञान, नॉलेज का पहला पिलर। हम गरीब युवा, अन्नदाता, महिलाओं के हित में कार्य करेंगे।

ऑनलाइन रॉयल्टी को हटाकर लाल फीताशाही ऑफलाइन तरीके को अपनाया गया है। हम ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करके दिखाएंगे।

– विभिन्न विभागों को तकनीकी समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

– 20 प्रतिशत कैपेक्स वृद्धि का लक्ष्य।

प्राकृतिक संसाधनों के लाभ का समान वितरण आमजनों के हित में।

ईको टूरिज्म के लिए रोडमैप तैयार करेंगे।

– सरकार की सारी क्षमताओं के अतिरिक्त सुनिश्चित होगा निजी निवेश।

– पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देंगे। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

– फोकस ऑन बस्तर, सरगुजा जैसे जिलों को आर्थिक विकास की दृष्टि से मजबूत करेंगे।

– हर क्षेत्र की विशेषताओं के अनुरूप विकास सुनिश्चित करेंगे।

-बस्तर में लघु वन उपज के प्रसंस्करण के लिए उद्योगों की स्थापना की जाएगी।

-रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा

रायपुर, बिलासपुर जैसे प्रमुख नगरों को विकसित करने के लिए हम काम करेंगे।

-ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसीत करने पर फोकस किया जाएगा

– हम बोलने से पहले करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

-हम आर्थिक विकास की गति बढ़ाने के लिए सतत कार्य करेंगे

-हम छत्तीसगढ़ इकॉनामी काउंसिल का गठन होगा।

-आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में हमने 3800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। अब 8369 करोड़ का प्रावधान अब कर रहे हैं।

– महतारी वंदन योजना के तहत 1200 रुपए दिया जाएगा।

शक्तिपीठ परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।

– श्री रामलला दर्शन योजना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान |

Related Articles

Back to top button