
रायपुर। आईएएस से नेता बने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे..बजट का आकार 1.25 से 1.30 लाख करोड़ होने का अनुमान है..दो महीने बाद लोकसभा का चुनाव होना है ऐसे में बजट में मोदी की गारंटी वाली योजनाओं पर फोकस किया जाएगा..
अपने 3 बड़े वादों के लिए सरकार पहले ही बजट जारी कर चुकी है। इसमें दो वर्ष का बकाया बोनस, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी और महतारी वंदन योजना शामिल है

बजट से पहले कैबिनेट की बैठक होगी ..वित्त मंत्री दोपहर 12 बजे सदन में बजट पेश करेंगे..इससे पहले राज्य कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी..
विधानसभा की कार्यवाही अपने निर्धारित समय 11 बजे शुरू होगी। एक घंटे के प्रश्नकाल के बाद सदन में बजट पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी..
छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपना पहला बजट आज पेश करने जा रही है..
इस बजट में माइक्रो ATM, रामलला तीर्थ योजना, तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए चरण पादुका सहित अन्य घोषणा हो सकती है। इसके अलावा भिलाई स्टील प्लांट एरिया में घरेलू विद्युत ग्राहकों को भी हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिल सकता है।



