क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में तत्कालीन चेयरमैन सहित कई अफसरों – नेताओं पर ईओडब्लू में केस दर्ज सीबीआई को सौंपा जायेगा केस

cgpsc

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सीजीपीएससी) भर्ती में गड़बड़ी और घोटाले के मामले में तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, सचिव जीवन किशोर ध्रुव,परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक सहित कई अधिकारीयों नेताओं कर्मचारियों पर ईओडब्लू ने केस दर्ज कर लिया है |

इस मामले की जाँच के लिए सीबीआई को ट्रांसफर किया जायेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही इस मामले की  सीबीआई जाँच की घोषणा की है

भ्र्ष्टाचार के साथ आपराधिक षड़यंत्र  का केस :

ईओडब्लू के अनुसार भर्ती में आपराधिक षड़यंत्र करते हुए प्रभवशाली लोगों ने अपने पुत्र-पुत्री, रिश्तेदारों का चयन किया है | इससे कई पात्र और योग्य अभ्यर्थियों का नाम काटकर रिश्तेदारों को जोड़ दिया गया , इसमें आर्थिक अपराध शाखा ने भ्र्ष्टाचार के साथ आपराधिक षड़यंत्र का केस दर्ज किया है

गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे मुख्यमंत्री :

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सीजीपीएससी) भर्ती में गड़बड़ी घोटाले के आरोपी पूर्व अधिकारीयों एवं नेताओं पर इसमें आर्थिक अपराध शाखा ने भ्र्ष्टाचार के साथ आपराधिक षड़यंत्र का केस दर्ज किया है इसमें भविष्य की बलि देने वालों बच्चों को आश्वस्त करता हूँ की आपके साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा, गुनहगार बचेंगे नहीं |

 

 

Related Articles

Back to top button