उत्तर प्रदेशक्राइमराष्ट्रीय

कोर्ट के आदेश पर थाना प्रभारी होंगे गिरफ्तार, हत्या और डकैती से जुड़ा है मामला

कोर्ट

प्रयागराज। कोर्ट के सुनवाई लिए “बुलाती है, मगर जाने का नहीं” फंडा अपनाना प्रयागराज के एक थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया। अलीगढ़ के एडीज-9 सुनील कुमार ने प्रयागराज पुलिस आयुक्त को आदेश पत्र भेजकर सम्बंधित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। इंस्पेक्टर यशपाल फिलहाल नैनी थाना प्रभारी के रूप में तैनात हैं।

मामला हत्या, डकैती से जुड़ा हुआ है। जिसमे इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को अलीगढ़ कोर्ट में पेश होकर गवाही देनी थी। लेकिन बार- बार बुलाने पर इंस्पेक्टर कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे।

ऐसे में कोर्ट ने अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है और प्रयागराज आयुक्त को यशपाल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button