छत्तीसगढ़

गोंदवारा के श्री राम मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में अवैध वसूली का आरोप, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया विरोध

Shri Ram Multi Specialist Hospital

गोंदवारा के श्री राम मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर मरीजों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का बड़ा आरोप लगा है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मरीजों से मनमानी रकम वसूलने के बाद अस्पताल के संचालक पर बिल नहीं देने का आरोप लगाया है. इसके विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कई दिनों से यह आरोप लगाए जा रहे थे कि श्री राम हॉस्पिटल में मरीजों से इलाज के नाम पर अधिक पैसे लिए जा रहे थे, लेकिन जब मरीज बिल मांगते थे तो अस्पताल प्रबंधन इसका हिसाब देने में आनाकानी करने लगा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान अस्पताल की टीम मौके से फरार हो गई।

प्रदर्शन के दौरान अस्पताल में उपचार करने वाले कुछ मरीजो के परिजन भी वहां मौजूद रहे, जिन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन मरीज को जाली बिल थमा रहा है। इसके साथ ही एक मरीज के परिजन ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसके मृत भाई के इलाज के नाम पर करीबन 1.5 लाख की वसूली की गई है और बिल भी नहीं दिया गया। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के द्वार पिछले 1 साल से उसके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान अस्पताल प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति अस्पताल में मौजूद नहीं था। इसके अलावा बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी की जा रही थी।

Shri Ram Multi Specialist Hospita : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अस्पताल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने न केवल मरीजों से अवैध वसूली की, बल्कि इलाज के दौरान भी असमाजिक गतिविधियां की। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button