क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

औरतबाजी में फंस गए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, होटल में शराब पिलाकर किया रेप

हीरोइन बनाने का दे रहे थे झांसा, अब मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

 हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष चीफ मोहनलाल बडौली और एक हरियाणवी सिंगर पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। घटना हिमाचल प्रदेश के कसौली की बताई जा रही है, जहां के एक होटल विवाहित महिला के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। ये घटना 2024 की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरियाणा बीजेपी चीफ और एक सिंगर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (गैंगरेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने घटना की पूरी जानकारी दी है। उसके मुताबिक, वो अपने बॉस और एक महिला दोस्त के साथ कसौली के एक होटल में ठहरी हुई थी। 3 जुलाई, 2023 को वहां उसकी मुलाकात हरियाणा बीजेपी चीफ मोहनलाल बडोली और सिंगर जय भगवान उर्फ रॉकी से हुई। दोनों ने पीड़िता को अपनी पहुंच और रसूख के बारे में बताया और उसे सरकारी नौकरी और हिरोइन बनाने का झांसा भी दिया।

पीड़िता उनकी बातों में आ गई, जिसके बाद उन लोगों ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके मना करने के बाद भी उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा गया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। दो महीने पहले पीड़िता को पंचकूला में रॉकी के घर बुलाया गया।

वहां आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद 13 दिसंबर, 2024 को सोलन के कसौली में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने बडोली और रॉकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस केस की एक कॉपी मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मामले में सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर वार करते हुए कहा है कि हुआ क्या है BJP को? हद कर दी है. ह‍र‍ियाणा BJP अध्‍यक्ष मोहन बड़ौली ने सरकारी नौकरी देने के बहाने एक महिला को होटल के कमरे में बुलाकर उसका बलात्‍कार क‍िया.

मोहन बड़ौली ने मह‍िला की अश्‍लील फोटो और वीड‍ियो ही नहीं बनाई, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इनको नरेंद्र मोदी का लाडला कहा जाता है, तभी BJP प्रदेश अध्‍यक्ष भी बने. इस दरिंदे नेता के अंदर एक महिला के साथ यह सब करने की ह‍िम्‍मत आई कैसे? यह सारे दुराचारियों का जमावड़ा BJP में ही क्यों है? BJP इतनी महिला विरोधी पार्टी क्यों है?

Related Articles

Back to top button