उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारव्यापार

लिफ्ट देने के बहाने बैठाता था गाड़ी पर.. कहानी, समलैंगिक सीरियल किलर की.. जिसने, 11 लोगों की हत्या कर पीठ पर लिखा ‘धोखेबाज’

खतरनाक सीरियल किलर को गिरफ्तार करने में पंजाब पुलिस को लग गए 18 महीने

 

पंजाब पुलिस ने एक खतरनाक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। जिस पर केवल 18 महीनों में 11 लोगों की हत्या का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि उसने ज्यादातर ऐसे लोगों को निशाना बनाया जिन्हें उसने लिफ्ट दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी सरुप को उसके परिवारवालों ने समलैंगिक बता घर से निकाल दिया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ लोगों की गला घोटकर हत्या की तो कुछ टारगेट को उसने ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस हत्या करने की प्रारंभिक वजह लूटपाट बता रही है हालांकि आलाधिकारी मामले की तह तक जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सरूप अपना टारगेट सेट कर उन लोगों को अपनी गाड़ी पर लिफ्ट दिया करता था। अगर वे उसका इराधा भांपकर विरोध करते तो सरुप उन्हें मार देता था। इसके अलावा किसी शख्स के साथ झगड़ा होने पर या जब कोई उसे पैसे देने से इनकार करता था तब भी वह उनकी हत्या कर देता था।

सीरियल किलर लोगों के मारने के बाद निशानी भी छोड़ता था। हत्या के बाद सरुप शिकार की पीठ पर धोखेबाज लिख देता था। पुलिस इसके पीछे की कहानी जानने की कोशिश कर रही है। पीड़ितों में हर उम्र, के लोग शामिल है इसके अलावा उसने एक पूर्व सैनिक जो पंजाब में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था, उसकी भी हत्या की है। एसपी नवनीत सिंह महल ने बताया, आरोपी शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे थे। उसके परिवार ने लगभग दो साल पहले समलैंगिकता के उससे रिश्ता तोड़ लिया था। उसका मेडिकल एग्जामिनेशन करवाया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button