उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

संसद में माननीयों की कुश्ती, BJP के दो वरिष्ठ सांसद जख्मी, 1 ICU में भर्ती, राहुल गांधी पर गंभीर आरोप

संसद भवन, नई दिल्ली

बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर को लेकर संसद का बाहर और भीतर स्थिति काफी गरमा गई है संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा हो रहा है. बाबा साहेब अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोट आई है. इसे लेकर घायल सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने  एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया. राहुल गांधी के धक्के के चलते सांसद घायल हैं. बीजेपी के सांसद किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि  संसद कुश्ती का मैदान नहीं है. किस कानून के तहत राहुल गांधी ने सांसदों पर हमला किया. राहुल को सभी ने सांसदों को पीटते देखा है. संसद में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

पीएम मोदी ने दोनों घायल सांसदों से की बात

पीएम मोदी दोनों घायल सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से बात की.

हम राहुल गांधी के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रताप सारंगी को गहरी चोट लगी है, ब्लीडिंग बंद नहीं हुई और मुकेश राजपूत सेमी कॉन्शियस हैं. राहुल गांधी की गुंडागर्दी हताशा को दर्शाता है. यह कहना गलत है कि विपक्षी सांसदों को अंदर जाने नहीं दिया गया. जो भी कानूनी प्रक्रिया है, वह की जाएगी.केस दर्ज कराया जाएगा.

Related Articles

Back to top button