उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराष्ट्रीय

रायपुर के गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड को मिला ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में प्लेटिनम अवार्ड

गोदावरी

ऊर्जा संरक्षण हेतु सोसाइटी ऑफ़ एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स] (सीम्स ) के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित एक समारोह, रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड( GPIL) को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्लैटिनम अवार्ड प्राप्त हुआ.

सीम्स चैप्टर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव जैन(रिटायर्ड पूर्व क्रेडा अधिकारी) की मौजूदगी में गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड के प्रतिनिधि के तौर पर मिथिलेश सिंह, तुनक सिल, चंचल रॉय और रुपेश सिंह ने इस अवार्ड को प्राप्त किया.

इस कार्यक्रम के दौरान गोदावरी के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री विवेक अग्रवाल जी भी मौजूद थे जिन्हें बेस्ट चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का अवार्ड प्राप्त हुआ.

Related Articles

Back to top button