
रायपुर में विधान सभा के पास मठिया गांव की 10 एकड़ जमीन मास्टर प्लान में ग्रीन बेल्ट घोषित है, इसके बावजूद पूरी जमीन के छोटे बड़े अलग अलग साइज़ के टुकड़े काटकर बेच दिए |
जमीन ग्रीनरी के लिए है इसलिए न ही लैंड यूज़ चेंज कराया गया है और न ही ले – आउट पास कराया गया है


विधानसभा के आस-पास शहर तेजी से विकसित हो रहा है, बिल्डरों के बहुत सारे प्रोजेक्ट है इससे यहाँ के आस – पास की जमीन की कीमत बढ़ गयी है इसी का फायदा उठाकर भूमाफियाओं ने मठिया गांव के पास 10 एकड़ शासकीय जमीन पर खेल किया |



