उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान, कहा- जनता के फैसले के बाद ही CM की कुर्सी पर बैठूंगा

केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबको चौंकाते हुए CM पद से इस्तीफा की घोषणा कर दी है। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आप के संयोजक ने कहा, ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना दे कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा…’

केजरीवाल ने कहा, ‘भगत सिंह को बटुकेश्वर नाथ के साथ अंग्रेजों ने रखा था क्योंकि दोनों एक ही अपराध में आरोपी थे। लेकिन यहां मुझे और मनीष सिसोदिया को अलग अलग जेल में रखा गया। मुझसे मिलने के लिये संदीप पाठक आये तो हमने राजनीति चर्चा की। इस पर उन्हें भी बैन कर दिया गया।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा अपने नए फॉर्मूला के तहत जहां जहां चुनाव हारती है, वहां-वहां के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लेती है और उसकी सरकार गिरा देती है। भाजपा ने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी पर केस करवाये हैं।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल में रहने के दौरान उन्होंने इस्तीफा इसलिए नहीं दिया क्योंकि वह लोकतंत्र को बचाना चाहते थे। इस्तीफा नहीं देने से भाजपा का सरकार गिराने का प्लान फेल हो गया। इसके साथ ही उन्होंने सभी नेताओ से अपील की है कि वह फर्जी केस लगाने पर इस्तीफा न दें।

Related Articles

Back to top button