क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

तहसीलदार का आरोप, राजस्व मंत्री के बंगले से रिश्वत लेकर हो रहे हैं अधिकारियों के तबादले

tankram verma

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व मंत्री पर बड़ा आरोप लगा है। आरोप लगाने वाला कोई और नहीं राज्य सरकार के एक तहसीलदार हैं। तहसीलदार नीलमणि दुबे ने आरोप लगाया है कि राजस्व मंत्री के यहां से पैसे लेकर ट्रांसफर किए गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को ही राजस्व विभाग के 169 अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 55 तहसीलदार भी शामिल हैं। हालांकि, तहसीलदार के आरोपों पर मंत्री के यहां से कोई जवाब नहीं आया है।

नीलमणि दुबे ने तहसीलदार अंजलि शर्मा के ट्रांसफर का भी जिक्र किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दुबे का आरोप है कि महिला तहसीलदार ( अंजलि शर्मा ) का 9 महीने में 3 बार ट्रांसफर किया गया है। पारिवारिक कारणों से ट्रांसफर के लिए आवेदन करने पर शर्मा से 15 लाख रुपए मांगे गए। दुबे का कहना है कि 2 साल में उनका भी 6 बार ट्रांसफर हो चुका है। पिछले 4 महीने में ही उनका 4 बार ट्रांसफर किया जा चुका है। इधर, अंजलि शर्मा का कहना है कि उनका दुबे के बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं दुबे
सिमगा तहसीलदार दुबे कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नीलमणि दुबे का कहना है कि हर व्यक्ति जिसका ट्रांसफर एक-दो साल के अंदर लगातार हुआ है, वह अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहा है।

Related Articles

Back to top button