अंतर्राष्ट्रीयक्राइमराजनीतिव्यापार

“अमित नकेश” ने हमास सरगना हानिया को मौत के घाट उतारा है? पूरी दुनिया में मची है खलबली, नहीं मिल रहा सुराग

Amit nakesh: तुर्की मीडिया चैनल हो गए हैं पागल

Israel Iran War: हमास चीफ नेता इस्माइल हानिया की मौत और हिजबुल्लाह पर हुए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट गर्म है. युध्द के संकेत के बीच ईरान ने भी जवाब देने की धमकी दी है. इसी कड़ी में हमास के सरगना हानिया को किसने मारा अभी भी इस पर कुछ पहेलियां चल रही हैं. कई तुर्की मीडिया ने कहा कि यह हत्या ‘अमित नकेश’ नाम के मोसाद एजेंट ने की थी. इस चौंकाने वाले नाम की सच्चाई क्या है.

कौन है अमित नकेश?
असल में वैसे तो यह नाम सुनने में भारतीय लगता है लेकिन यह पूरी तरह से काल्पनिक है. हुआ यह कि समान-ध्वनि वाले हिब्रू शब्द ‘हमितनकेश’ के चक्कर में अमित नकेश नाम उभरकर आ गया है. अमित नकेश या फिर अमित नाकेश नाम हिब्रू शब्द ‘हमितनकेश’ से मिलता-जुलता है, जिसका अर्थ हत्या होता है. इसी शब्द के चक्कर में यह गलतफहमी हो गई.

तुर्की मीडिया चैनल तो पगला गए
इसके बाद इजरायली सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी यही नाम लिखना शुरू कर दिया. लेकिन बाद में खुलासा हो गया कि तुर्की मीडिया चैनलों का यह सब किया धरा है. द जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मोसाद ऑपरेटिव का काल्पनिक नाम आने के बाद तुर्की मीडिया चैनल तो पगला गए और वे भारतीय-लगने वाले इस नाम की उत्पत्ति का पता लगाने में भी लग गए. लेकिन यह सब झूठ है. हालांकि बाद में तुर्की मीडिया को भी अपनी इस गलती का एहसास हुआ और उसने यह सब बयानबाजी वापस ले ली. उधर मिडिल ईस्ट में बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका इस पर नजर बनाए हुए है. बयान में विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूरोप और मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल क्रूजर और विध्वंसक भी भेजे हैं और वहां अधिक बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा हथियार भेजने के लिए कदम उठा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button