उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराष्ट्रीय

कहानी आगरा वाली दबंग महिला दारोगा की, जिसने रील बनाते बनाते शादीशुदा इंस्पेक्टर को दे दिया दिल, फिर एक दिन दे देना दन..

शैली राणा से बच के रहना, ये मैरिड लोगों को फंसाती है...', महिला थानेदार को पीटने के बाद इंस्पेक्टर की पत्नी का आरोप

यूपी पुलिस की महिला इंस्पेक्टर शैली राणा और उसके प्रेमी इंस्पेक्टर पवन नागर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. दोनों आगरा, रकाबगंज थाने के पुलिस क्वार्टर में पकड़े गए थे। यह पुलिस क्वार्टर महिला इंस्पेक्टर शैली राणा को अलॉट था। दोनों जब इस क्वार्टर में अकेले थे तो इसकी जानकारी इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी को मिल गई।जिसके बाद पत्नी सपरिवार और रिश्तेदारों समेत मौके पर पहुंच गई और दोनों को जमकर पीटा। हालांकि पुलिस ने पवन की पत्नी गीता और परिवार वालो के खिलाफ ही FIR दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिसके बाद इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपना दर्द बयां किया है. कहा कि इंस्पेक्टर शैली राणा अधिकतर शादीशुदा मर्दों को ही अपने जाल में फंसाती है। शैली के प्यार में पड़ने के बाद पति पवन घर छोड़ दिया। पुलिस भी इन्ही का साथ दे रही।

बता दें कि इंस्पेक्टर पवन नागर नोएडा के महिला थाने में पदस्थ थे. वहीं पर पदस्थ महिला इंस्पेक्टर शैली राणा से उनकी पहली मुलाकात हुई. दोनों की दोस्ती इतनी गहराई कि धीरे-धीरे पवन ने घर आना बंद कर दिया, इधर शैली का ट्रांसफर आगरा के रकाबगंज थाने में बतौर प्रभारी हो गया तो पवन को मुजफ्फरपुर वायरलेस शाखा भेज दिया गया लेकिन तब तक दोनो का प्रेम परवान चढ़ चुका था। गीता ने बताया कि पवन ने एक दिन मुझे कहा कि मैं तेरे पास नहीं रह सकता. मैं उसके (शैली) के साथ ही रहूंगा. उसी से शादी करूंगा।

पवन मुजफ्फरनगर में पदस्थ हैं । गीता के अनुसार बीते दिनों पवन ने उनहे मैसेज पर बताया, मैं इलाहाबाद (प्रयागराज) आया हुआ हूं. मुझे अपनी पोस्टिंग कैंसिल करवानी है. लेकिन शक हुआ तो मै अपने भाई की मदद से पति की लोकेशन निकलवाई और उसके बाद मैं आगरा आ गई. यहां पर इंस्पेक्टर पति पवन और महिला इंस्पेक्टर शैली राणा सरकारी आवास में एक साथ मिले. पता चला कि दोनों पति और पत्नी बनकर रहने लगे थे. शैली राणा ने सबको बता रखा था कि पवन उसके पति हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आगरा की रकाबगंज थाना प्रभारी शैली राणा से मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन नागर का प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों सरकारी आवास में मौजूद थे. इसी बीच, पवन नागर की पत्नी अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पर पहुंच गई. दोनों को एक साथ देखकर पत्नी आग बबूला हो गई और दोनों की पिटाई करने लगी. इस दौरान थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी आए और बचाने के बजाय वीडियो बनाने लग गए। जिसके बाद डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने इस घटना के सिलसिले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है जबकि दो दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा, पुलिस ने इस घटनाक्रम के संबंध में पवन नागर की पत्नी गीता नागर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button