
रायपुर : आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा लगातार तानाशाही रवैया अपनाकर अपने राजनितिक विरोधियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराकर अनावश्यक रूप से जेल में बंद कराया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, श्री मनीष सिसोदिया, श्री सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं को अघोषित आपातकाल लगाकर जेल में बंद कर दिया गया है। देश के न्याय के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल को ईडी प्रकरण में जमानत मिलने के बाद केवल जेल में बंद रखने के उद्देश्य से सीबीआई गिरफ्तार कर जेल में बंद कर रखी है। इस तानाशाही रवैया के खिलाफ आज 30 जुलाई मंगलवार को पूरे देश के प्रत्येक राज्य की राजधानी में तानाशाही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने अरविन्द केजरीवाल के गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी जेल का बजट बढ़ा ले आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं की पनाहगार हवालात ही होगी |


प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया है कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया, श्री अरविंद केजरीवाल की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में रिहाई की मांग के लिए छत्तीगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के आजाद चौक गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के अनुषा जोसेफ, सागर क्षीरसागर,प्रदुम्मन शर्मा, मो.कासिफ, विक्कीदास मानिकपुरी,कलावती मार्को, सुरेंद्र बिसेन, नौशाद अली, देवलाल नरेटी, प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर, ट्रांसपोर्ट विंग प्रदेश अध्यक्ष पी एस पन्नू, ,मीडिया सेल प्रभारी अन्यतम शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजीम खान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
आप नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में आजाद चौक में उपस्थित होकर न केवल अरविंद केजरीवाल के लिए बल्कि पूरे देश की जनता के सम्मान की लड़ाई में चट्टानी एकता का परिचय दिया गया।



