पिटबुल ने किया सलमान खान पर भी हमला, कार की छत पर चढ़कर बचाई जान
पिटबुल

राजधानी में तीन पिटबुल डॉग ने सलमान खान को बुरी तरह से नोंच कर घायल कर दिया , बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अनुपम नगर कॉलोनी में पार्सल छोड़ने आए ऑटो चालक डिलीवरी बॉय को पिटबुल डॉग ने बुरी तरह से काट डाला है । जब ऑटो चालक सलमान खान रायपुर के अनुपम नगर कॉलोनी में पार्सल छोड़ने गया तो वहां पर पिटबुल डॉग ने उस पर हमला कर दिया। पिटबुल डॉग ने उसे बुरी तरह से नोचा। सलमान ने कार पर चढ़कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। घायल सलमान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले भी पिटबुल डॉग ने कई लोगों पर हमला किया था। इससे कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं।
देखें वीडिओ –

पिटबुल डॉग केंद्र सरकार ने बैन किया है फिर भी पैसों का रसूख दिखाने गरीबों की जान से खिलवाड़ कर रहें है ये अमीर—
बता दें कि, भारत सरकार ने पिटबुल समेत 24 विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन डॉग को इंपोर्ट करना और ब्रीडिंग अवैध घोषित किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि, रायपुर में प्रतिबंधित डॉग को कैसे पाला गया है और इन पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया…



