उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

7 राज्यों के उपचुनाव में INDIA का कमाल, BJP का बुरा हाल, 13 में से बद्रीनाथ सहित 10 सीट पर भाजपा की हार

विधानसभा उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 विधान सभा सीटों के उप चुनाव  परीक्षा में भी एनडीए को भारी झटका लगा है, वहीं, विपक्षी गठबंधन को 13 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। विपक्षी पार्टियों में सबसे ज्यादा फायदा टीएमसी और कांग्रेस को हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर भी चुनाव जीतने में सफल रही हैं।

पंजाब – भाजपा को आप उम्मीदवार ने 37325 वोटों से हराया

पश्चिम बंगाल-  ममता का गढ़ अभेद बीजेपी से तीन सीटें छीनीं

हिमाचल प्रदेश – कांग्रेस का संकट तला टला कांग्रेस फिर 40 पर

 तमिलनाडु – डीएमके ने जीता

बिहार- निर्दलीय जीता जनता दल यूनाइटेड को झटका

मध्यप्रदेश – कमलनाथ के गढ़ में भाजपा का कब्ज़ा

उत्तराखंड – दोनों सीट कांग्रेस की झोली में

संख्या बल के लिहाज से किसका फायदा किसका नुकसान 
संख्या बल के हिसाब से देखें तो इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा फायदा ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को हुआ है। राज्य की जिन चार सीटों पर चुनाव हुए उनमें से केवल एक टीएमसी के पास थी। अब चारों पर ममता की पार्टी का कब्जा हो गया है। इस तरह उसे तीन सीटों का फायदा हुआ है। इसी तरह कांग्रेस भी इस चुनाव में फायदे में रही। चुनाव से पहले इन 13 में से दो सीटें कांग्रेस के पास थीं। अब उसके चार उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं। इस तरह से इस उपचुनाव में कांग्रेस को दो सीट का फायदा हुआ है।
नुकसान की बात करें तो भाजपा, बसपा और जदयू को सीटों के लिहाज से नुकसान हुआ है। उपचुनाव वाली 13 में से तीन सीट पर भाजपा के विधायक थे। अब इनकी संख्या दो हो गई है। पार्टी को हिमाचल और मध्य प्रदेश में एक एक सीट का फायदा हुआ, लेकिन बंगाल में तीन सीटों के नुकसान ने उसका कुल आंकड़े में नुकसान कर दिया है। इसी तरह बिहार में जदयू को अपनी सीट गंवानी पड़ी तो उत्तराखंड में बसपा को हार का सामना करना पड़ा। डीएमके, आम आदमी पार्टी अपनी अपनी सीटें बचाने में सफल रहे। उन्हें न तो फायदा न ही नुकसान का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button