क्राइमछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा, नायब तहसीलदार भी 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाए

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक थाना खोलने का बना रही प्रस्ताव

Lady Inspector
रायपुर की महिला थाना प्रभारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई हैं। उन्होंने रायपुर की ही एक महिला से रिपोर्ट लिखने के लिए 35 हजार रुपए मांगे थे। जिसकी शिकायत महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की। ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान महिला थाना प्रभारी देववती दरियो 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गईं।

एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक रायपुर मोवा की प्रीती बंजारे ने महिला थाना रायपुर मे उसके पति एवं ससुराल वालो के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। जिस पर उसकी काउंसिलिग करायी गयी थी परन्तु काउंसिलिग पश्चात महिला थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो FIR करवाने के एवज में 35000 रूपये रिश्वती रकम की मांग की गयी थी।

लेकिन प्रार्थिया रिश्वत नही देना चाहती थी बल्की उसको रंगे हाथों पकड़वाना चाहती थी। प्राथिया द्वारा प्रस्तुत शिकायत के सत्यापन पश्चात ट्रेप आयोजित कर आरोपिया निरीक्षक वेदवती दरियो द्वारा पूरे दिन प्रार्थीया को इंतजार कराने के पश्वात शाम को प्रथम किश्त के रूप मे 20000 रूपये लेने के लिए बुलाया। ACB की कार्रवाई में देववती दरियो को रंगे हाथो पकड़ा गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज धमतरी तहसील ऑफिस में छापा मारा। इसमें एक नायब तहसीलदार क्षीर सागर बघेल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक जमीन कब्जा मामला खारिज करने को लेकर नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत की मांग की थी। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। कार्रवाई में नायब तहसीलदार रिश्वत लेते दबोचे गए।

Related Articles

Back to top button