क्राइमछत्तीसगढ़

रात को आया ‘एंजल प्रिया’ का वीडियो कॉल, प्राइवेट पार्ट दिखाकर तहसीलदार से लूट लिए 10 लाख रुपए, दिन के वाट्सएप पर ‘HI’ से शुरू हुई थी कहानी

पुलिस ने राजस्थान से 3 लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन हाथ मे नहीं लगे सुराग

 

पूर्व तहसीलदार को अनजान लड़की ने वीडियो कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखा 10 लाख रुपए वसूल लिए। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। जहां एक रिटायर तहसीलदार ने पुलिस को ब्लैकमेलिंग और वसूली की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजस्थान से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिटायर तहसीलदार के अनुसार कई बार उनके फोन पर लड़कियों के अलग अलग वाट्सएप्प से “HI” का मैसेज आता था लेकिन वे कोई जवाब नहीं देते थे। लेकिन एक रात ‘एंजल प्रिया’ का वीडियो कॉल आ गया। सामने से वीडियो कॉल पर फोन सेक्स का ऑफर किया गया। लड़की ने प्राइवेट पार्ट दिखाकर कपड़े उतारने कहा। हालांकि जबतक वे कुछ समझ पाते फोन कट गया। सबेरे से कुछ लोग वीडियो अपलोड करने की धमकी देने लगे। ब्लैकमेल पर उन्होंने 10 लाख रुपए वसूल लिए। उनकी मांग बढ़ती जा रही।

बहरहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजस्थान से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनका नाम तारिक मोहम्मद, मो शमीम और अमजद खान है
सभी की उम्र लगभग 30 साल की है। पुलिस के मुताबिक ये ब्लैकमेलर हैं। फिलहाल पुलिस को इनके पास कुछ बरामद नहीं हुआ है, लेकिन दावा किया जा रहा है इनके अकाउंट को सीजकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button