राजनीतिराष्ट्रीयवायरल वीडियो

BJP दफ्तर से फोन आते ही सड़क पर दौड़ने लगे नेता जी, मिल्खा सिंह बन ऐसी पकड़ी रफ्तार कि PSO और सुरक्षा कर्मियों को भी दिया पछाड़..

बिट्टू बोले, चलो फोन आया है, मोदी ने बुलाया है

 

मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के पहले अजीब अजीब नज़ारा देखने मिल रहा है। उसमें से दिल्ली की सड़क पर एक ऐसा वाकया हुआ कि लोग देखते रह गए। दिल्ली दरबार से फोन आते ही एक नेता ने सड़क पर ही दौड़ लगा दी। सुरक्षा कर्मियों ने भी मय असलहा रफ्तार बढ़ाई लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू की बराबरी तक नहीं कर सके। लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन नेता जी फिक्र कहां, उनकी दौड़ पीएमओ तक जाकर ही समाप्त हुई। रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना से चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए हैं।

कारनामा पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू ने किया है। जिन्होंने हाल ही में भाजपा ज्वाइन किया है। आज चाय पर चर्चा के दौरान तो उन्हें निमंत्रण नहीं था लेकिन उसके बाद बिट्टू को पीएमओ से अचानक फोन आया कि मोदी मंत्रिमण्डल में शामिल किया जा रहा है। आप पीएमओ पहुंचिए। इसके बाद बिट्टू दलबल, वाहन सहित PMO ले लिए निकल पड़े। लेकिन कुछ दूर चलते ही उनकी गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई। फिर क्या बिट्टू ने जाम खुलने का इंतजार नहीं किया, और सड़क पर ही दौड़ लगा दी।

वे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। लुधियाना से हार गए। फिलहाल पंजाब से बीजेपी के अकेले मंत्री बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button