
भारत में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA की सरकार बन चुकी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण हो चुका है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। शपथ ग्रहण के बाद सांसदों को मंत्रालय भी बांट दिए गए हैं। लोकतंत्र24 में बाकायदा नाम सहित मंत्रियों के विभाग की जानकारी आप तक पहुंचाई। अब हम आज मोदी सरकार 3.0 के सबसे अमीर मंत्रियों की जानकारी आपसे साझा कर रहे हैं। मोदी के 1 मंत्री के पास तो महाराजाओं से भी ज्यादा की धन और दौलत है। डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी देश के सबसे अमीर सांसदों की लिस्ट में पहले नम्बर पर हैं जिनके पास 5 हजार 705 करोड़ की दौलत है। फिर ग्वालियर महाराज और मोदी सरकार 3.0 के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नम्बर आता है, इनके पास 425 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नम्बर पर एचडी कुमारस्वामी हैं, जिनके पास 217 करोड़ की संपत्ति है। इस लिस्ट में गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी हैं। इन सभी के पास भी करोड़ो की चल अचल संपत्ति है।
ये है टॉप 10 अमीर मंत्रियों की लिस्ट

डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी
उम्र 48 साल
पार्टी- TDP
संपत्ति- 4705 करोड़
पोर्टफोलियो- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और कम्युनिकेशन राज्य मंत्री
देश के सबसे अमीर सांसद और मंत्री हैं. आंध्र प्रदेश के गुंटूर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. पहली बार ही केंद्र में मंत्री बन रहे हैं.
ज्योतिरादित्य सिंधिया
उम्र 53 साल
पार्टी-BJP
पोर्टफोलियो- संचार मंत्री, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री
संपत्ति- 425 करोड़
2020 में कांग्रेस से बीजेपी में आए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए. 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं. ग्वालियर के महाराजा के अलावा मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद भी हैं.
एचडी कुमारस्वामी
उम्र 65 साल
पार्टी- JD(S)
संपत्ति- 217 करोड़
पोर्टफोलियो- भारी उद्योग मंत्री, इस्पात मंत्रालय
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं और वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. एनडीए के सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता हैं.
अश्विनी वैष्णव
उम्र 54 साल
पार्टी- BJP
संपत्ति- 144 करोड़
पोर्टफोलियो- रेल, सूचना प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स
पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं. IAS से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली और फिलहाल ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं.
राव इंद्रजीत सिंह
उम्र 74 साल
पार्टी- BJP
संपत्ति- 121 करोड़
पोर्टफोलियो- राज्य मंत्रालय(स्वतंत्र प्रभार) सांख्यकीय, कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय
हरियाणा के गुड़गांव से सांसद हैं. पिछली सरकार में योजना राज्यमंत्री थे. 2014 चुनाव के समय कांग्रेस से बीजेपी में आए।
पीयूष गोयल
उम्र 60 साल
पार्टी- BJP
संपत्ति- 110 करोड़
पोर्टफोलियो- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
राज्य सभा में नेता सदन रहे हैं, पहली बार लोकसभा से सांसद चुने गए हैं. इससे पहले राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सांसद बन पिछली सरकारों में मंत्री रहे. महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से सांसद चुने गए हैं.
अमित शाह
उम्र 59 साल
पार्टी- BJP
संपत्ति- 65 करोड़
पोर्टफोलियो-गृह एवं सहकारिता मंत्रालय
देश के गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं. लगातार गांधीनगर से दूसरी बार सांसद बने. चार बार गुजरात के विधायक रहे हैं. गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री भी हैं.
कृष्णपाल गुर्जर
उम्र 67 साल
पार्टी- BJP
संपत्ति- 62 करोड़
पोर्टफोलियो- सहकारिता राज्य मंत्री
हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद हैं. पिछली सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री थे और लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं.
वी सोमन्ना
उम्र 73 साल
पार्टी-BJP
संपत्ति- 60 करोड़
पोर्टफोलियो- जलशक्ति मंत्री, रेल राज्य मंत्री
कर्नाटक की तुमकुर सीट से सांसद हैं. पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं.
पंकज चौधरी
उम्र 59 साल
पार्टी- BJP
संपत्ति-41 करोड़
पोर्टफोलियो- वित्त राज्यमंत्री
उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं. ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं.



