क्राइमछत्तीसगढ़

राष्ट्रपति के 18 दत्तक पुत्रों की मौत, 4 घायल, पिकअप के गहरी खाई में गिरने से हुआ हादसा

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुःख, तेंदूपत्ता तोड़ वापस लौट रहे थे आदिवासी

 

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले के कुकदुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई. बैगा आदिवासी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। जिस दौरान बाहपानी के पास खाई में पिकअप जा गिरी। पिकअप में 25-30 सवार लोग थे. 18 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं।

सभी कुई गांव के रहने वाले बताये जा रहे है. यह मामला पंडरिया के कुकदूर थाने का इलाके का है. बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं शामिल हैं. वहीं इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं.

घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों समेत कई लोगों ने इस घटना पर दु:ख जताया है. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कहा है कि कवर्धा जिले में तेंदू पत्ता तोड़कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरे पिकअप वाहन पलटने से 18 मजदूरों के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। सभी दिवंगत आत्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करे एवं उन सभी परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है बैगा जनजाति
बैगा जनजाति छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी जनजातियों में से एक है। बदलते परिवेश में जनजाति आधुनिक होने के बजाय अपनी पुरानी संस्कृति, सभ्यता को बचाए रखा है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ये विलुप्त होने के कगार पर है। जिसके कारण राष्ट्रपति ने इस जनजाति को गोद लिया हुआ है।

Related Articles

Back to top button