उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज तक चैनल के एंकर अंजना ओम कश्यप को दिखाया आईना

अंजना

हेलीकॉटर से भागी तथाकथित गोदी मीडिया एंकर

आजतक की प्रसिद्ध एंकर अंजना ओम कश्यप को एक बार फिर से जनता का विरोध झेलना पड़ा। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के झांसी का है। जहां अंजना लोकसभा चुनाव को लेकर ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ करने पहुंची थीं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंजना ओम कश्यप लोगों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से घिरी हैं और जोरदार नारों से उनका विरोध हो रहा है।

वीडियो झांसी के एलबीएम कॉलेज का है. इसमें दिख रहा है की सैकड़ों की तादाद में जुटी जनता एक महिला पत्रकार को देखकर हूटिंग कर रही है.

वीडियो नजदीक चलता है तो महिला पत्रकार का चेहरा दिखता है और सामने खड़ा है हेलीकॉप्टर. वीडियो में अंजना ओम कश्यप हैं. “हेलीकॉप्टर शॉट” नाम का अनोखा कार्यक्रम करने हवा के रास्ते निकली हैं. यहां कार्यक्रम में अंजना पर विपक्ष की बातों की अनदेखी करने का आरोप लगा।

देखते ही देखते “गोदी मीड़िया गो बैक..गोदी मीडिया गो बैक” के नारे लगने लगते हैं।

झांसी की जनता ने अंजना ओम कश्यप के ‘हेलीकॉप्टर शो’ को नकारा, कहा- गो बैक!

Related Articles

Back to top button