
देश की छठवीं साइंस सिटी छ.ग. की राजधानी रायपुर में बनेगीयहां जीरो ग्रेविटी को भी कर सकेंगे महसूस |
देश की छठवीं साइंस सिटी (विज्ञान नगरी) रायपुर बनने जा रही है। इसको बनाने में केंद्र 60 % और राज्य 40 % फंड देगा। अभी इसके निर्माण के लिए प्रस्तावित लागत 232 करोड़ रुपए तय की गई है। वैसे यह देश में चौथी साइंस सिटी होगी जिसे केंद्र विकसित करेगा। इसके पहले कलकत्ता, गुवाहाटी, देहरादून में इसी मॉडल पर साइंस सिटी बनाई गई है। इसके अलावा अहमदाबाद और पंजाब के कपूरथला में राज्य सरकार ने पीपीपी मॉडल में साइंस सिटी का निर्माण करवाया है।
लगभग 35 एकड़ जमीन पर बनेगा जिसका बजट 34.90 करोड़ का है |




