उत्तर प्रदेशक्राइमछत्तीसगढ़बिहार

सीएएफ जवान की नक्सलियों ने की निर्मम हत्या, बीजापुर में कुल्हाड़ी से काटा

जवान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ड्यूटी में तैनात एक जवान की नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जवान की हत्या के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस बल मौके पर मौजूद है और इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

नक्सलियों ने पहले भी किया था पुलिस कैंप पर हमला

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पहले भी पुलिस पर हमला किया था। 15 फरवरी को नक्सलियों के नए पुलिस कैंप पर हमला बोल दिया था। नक्सलियों ने पुलिस कैंप 50 से ज्यादा यूबीजीएल दागे थे। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की थी। बाद में नक्सली भाग खड़े हुए थे। पिछले 20 दिनों में नक्सलियों के कोर इलाके में खुले नए पुलिस कैंप में हमला करने का यह दूसरा मामला था।

Related Articles

Back to top button