छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि आयु सीमा में भी छूट

पुलिस भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को बढ़ा दिया है. पहले ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2024, रात्रि 11:59 बजे तक कर दिया गया है. इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट प्रदान की गई है |

बता दें कि, पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 4 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था. इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पद पर ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button