अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मकर संक्रांति का पावन पर्व, एक साथ 20 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

22 जनवरी को रामलला का दर्शन पाने के लिए देशभर से लोग अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं ऐसे में प्रयागराज को लोग कैसे भूल जाते…. मौका था मकर संक्रांति का तो लोगों ने अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत यही से की। मकर संक्रांति के पर्व पर प्रयागराज संगम में स्नान करने लाखों लोग पहुंचे… आज के दिन 20 लाख लोगों ने एक साथ गंगा स्नान किया…

श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट और गंगा के तट पर कई घाटों पर व्यवस्था बनाई थी। माघ मेला क्षेत्र में अपने स्वजनों से बिछड़ने वाले लोगो के लिए खोया-पाया केन्द्र से लगातार एनाउंस कर उनके स्वजनों से उन्हें मिलाया गया। श्रद्धालुओं को मेले में भटकना न पड़े, इसके लिए संगम जाने का मार्ग वापस लौटने का मार्ग व अन्य मार्गों को प्रदर्शित करते हुए साइन बोर्ड रास्तों पर लगाये गये है।

Related Articles

Back to top button