क्राइमछत्तीसगढ़

वसूलीबाज TI पर गिरी गाज़, IG ने डिमोशन कर बनाया सब इंस्पेक्टर

4 में से 3 आरोप हुए साबित, SP स्तर के 2 अधिकारियों ने की जांच

अपने कार्यशैली को लेकर विवादों में रहने वाले टी आई कलीम खान पर आईजी संजीव शुक्ला में बड़ी कार्रवाई की है। उनके ऊपर लगे चार में से तीन आरोप सिद्ध होने पर TI को डिमोट कर सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है।

आरोप के मुताबिक बिलासपुर में पदस्थ टी आई कलीम खान ने किसी से पैसा लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को बिना एफआईआर के ग़ैर क़ानूनी ढंग से हिरासत में रखा था। वहीं इस व्यक्ति को ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में लेने के लिए अनाधिकृत रुप से हवाई यात्रा की थी। बाद में इसी व्यक्ति से जबरन पैसे की वसूली करके छोड़ा। आरोपी कलीम खान पर लगे चौथे आरोप के अनुसार कलीम ने ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से गिरफ़्तार किए व्यक्ति के परिवार की महिला के यौन शोषण किया। हालांकि यह आरोप जाँच में सही नहीं पाया गया ।

इस मामले की शिकायत एसपी संजीव झा के कार्यकाल में हुई थी और बाद में एसपी पारुल माथुर ने जाँच की थी।

बता दे कि इसके पहले भी कलीम खान पर रायपुर क्राइम ब्रांच में पदस्थापना के दौरान भी ऐसे ही आरोप लगे थे। जो जांच के सही भी पाए गए। लेकिन बड़े अधिकारियों का वरदहस्त होने के कारण कलीम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं मेहरबान अधिकारियो ने आउटऑफ टर्म प्रमोशन देकर पुरष्कृत किया।

 

Related Articles

Back to top button