भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
manmohan

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।
रॉबर्ट वाड्रा ने किया कंफर्म
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर की पुष्टि की है। वाड्रा ने लिखा- “प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।”


अप्रैल में राज्यसभा से रिटायर हुए थे
बीते 26 सितंबर 2024 को डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के हो गए थे। मनमोहन सिंह का जन्म साल 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था। जहां उनका जन्म हुआ आज वह क्षेत्र पाकिस्तान के पंजाब में पड़ता है। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह को भारत में आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार के रूप में श्रेय दिया जाता है।



