अंतर्राष्ट्रीयक्राइमछत्तीसगढ़मनोरंजनराष्ट्रीय

प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ला रही थी एयर होस्टेस, तलाशी ली तो मिला…

सोने को पिघालक पुरुष के गुप्तांग का शेप दे दिया था

DRI कोचीन की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सोने की तस्करी करते एक एयर होस्टेस को पकड़ा गया है। पकड़ी गई एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया गया है, जो कोलकाता की रहने वाली हैं और मस्कट से केरल के कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं फ्लाइट में क्रू मेंबर (Cabin Crew)थीं.

एअर होस्टेस सुरभि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. एयर होस्टेस 960 ग्राम सोना मस्कट से अपने प्राइवेट पार्ट (Rectum) में छिपाकर ला रही थी. कहा जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह से कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है. सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने जब्त कर लिया है. आरोपी खातून को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिनों की रिमांड पर लिया गया है.

सुरक्षा अधिकारी भी हैरान
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एअर होस्टेस ने पुलिस और डीआरआई को चक्मा देने के लिए सोने को जिस आकार में बनाकर प्राइवेट पार्ट में रखा गया था उससे एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी हैरान हैं. खुलासा हुआ कि सोने को पुरुष गुप्तांग की शक्ल दे दिया था। उसके बाद उसे एयरहोस्टेस ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था.

Related Articles

Back to top button