अंतर्राष्ट्रीयखेलराजनीतिराष्ट्रीय

विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, महज कुछ ग्राम वजन से हुई ओवरवेट

Big Breaking: फाइनल मैच में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगी

7 अगस्त की दोपहर को 12 बजे तक भारत और भारतीय फैंस फूले नहीं समा रहे थे कि आज भारत की झोली में एक और ओलंपिक मेडल आएगा और इसका रंग कम से कम सिल्वर होगा। लेकिन 12 बजे ये खुशी छिन गई। विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अधिक वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वह फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और ना ही उनको कोई मेडल मिलेगा। इस बार इस भार वर्ग में सिर्फ गोल्ड मेडल यूएएस की रेस्लर को मिलेगा और कांस्य पदक मैच आयोजित होगा। इस बात की पुष्टि खुद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने की है। IOA ने बताया है कि आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था।

भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया,”यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।”

विनेश फोगाट लंबे समय तक 53 किलोग्राम कैटेगरी में खेलती आई हैं। टोक्यो ओलंपिक 2021 में भी वे 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेली थीं, लेकिन उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए 50 किलोग्राम भार वर्ग के लिए क्वॉलिफाई किया था। उनको 53 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी जूनियर से हार मिली थी और वह वर्ल्ड चैंपियनशिप भी नहीं खेली थीं तो उनको उस कैटेगरी में जगह नहीं मिली।

मंगलवार 6 अगस्त की रात को विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया था, लेकिन फाइनल में उतरने से कुछ घंटे पहले उनका वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा पाया गया।

इस खबर के बाद भारतीयों में आक्रोश है, देशवासी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। साथ के ओलिम्पिक की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि एक लड़का, लड़की बनकर पदक ले गया। संघ को पता नही चला लेकिन एक महान रेसलर को 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण फाइनल से बाहर होना पड़ा।

Related Articles

Back to top button