उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, एम्स में चल रहा था कैंसर का इलाज
सुशील

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का निधन हो गया, 72 वर्ष के सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट करके उनके निधन की जानकारी दी.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया. बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में सुशील मोदी एक थे. वह 72 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे.
पहली बार 1990 में चुने गए विधायक
सुशील कुमार मोदी ने पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी विषय से ग्रेजुएशन किया था. वह पहली बार 1990 में बिहार विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे. इसके बाद 1995 और 2000 में भी विधायक चुने गए. वह लगातार तीन बार विधायक रहे.




