उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नीचे आने की जगह तेजी से ऊपर चली गई लिफ्ट, 25वीं मंजिल की छत तोड़कर रुकी,हाई राइज सोसायटी का मामला

लिफ्ट

नोएडा की हाई राइज सोसायटी में आए दिन लिफ्ट में फंसने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. एक बार फिर सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी में एक बड़ा हादसा हो हो गया, जब रविवार को टावर-5 की चौथी मंजिल पर लिफ्ट खराब हो गई. जब निवासी लिफ्ट से बाहर निकलने लगे तभी अचानक लिफ्ट के ब्रेक फेल हो गए और वह तेजी से ऊपर लगी. लिफ्ट सीधे 25वीं मंजिल पर पहुंच गई

लिफ्ट ने सबसे ऊपरी मंजिल की छत को तोड़ दिया. सोसायटी के लोगों का कहना है कि  इससे लिफ्ट में मौजूद तीन लोग घायल हुए हैं.
इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में दहशत का माहौल है. पिछले साल अगस्त में हुए लिफ्ट हादसे में केबल टूटने से 70 वर्षीय सुशीला देवी की हुई मौत को लोग भूले भी नहीं थे कि ये हादसा हो गया. सोसायटी के निवासियों के अनुसार, टावर-5 की लिफ्ट चौथी मंजिल पर खराब हो गई थी. जब निवासी लिफ्ट से बाहर निकलने लगे तभी अचानक लिफ्ट के ब्रेक फेल हो गए और वह तेजी से ऊपर उठने लगी और सीधे 25वीं मंजिल पर पहुंच गई. लिफ्ट ने सबसे ऊपरी मंजिल की छत को तोड़ दिया.

Related Articles

Back to top button