उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय
असम की जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह लड़ेगा चुनाव, वकील ने किया दावा

अमृतपाल सिंह NSA के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. अमृतपाल के वकील राजदेव सिंह खालसा ने जेल में उनसे मुलाकात की, जहां दोनों के बीच चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई.
इस दौरान अमृतपाल ने मीडिया के लिए एक वॉयस संदेश भी साझा किया है. इस वॉयस संदेश में कहा गया है कि अमृतपाल पंजाब के खडूर साहिब से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. वह किसी भी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ेंगे. खालसा के मुताबिक, अमृतपाल सात से 17 मई के बीच नामांकन दाखिल कर सकते है.



