क्राइमछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मतदानकर्मियों के नास्ता का पैसा हजम कर गए CMO, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

दंतेवाड़ा। चुनाव के दौरान भी CMO भ्र्ष्टाचार करने से बाज नहीं आए। CMO ने मतदानकर्मियों के नास्ते से लेकर अन्य व्यवस्था के लिए आवंटित पैसा हजम कर गए। तीखी धूप में मतदानकर्मियों को ना पानी-चाय नसीब हुआ और ना ही नास्ता..मतदान केंद्र में पंडाल तक नहीं लगवाये। अब इस मामले में कलेक्टर सह निर्वाचन अधिकारी ने एक्शन लिया है।
दरअसल नगर पालिका परिषद किरन्दुल पी.आर. कोर्राम, को लोकसभा निर्वाचन के लिए नगरीय निकाय क्षेत्र किरंदुल के अंतर्गत आने वाले 21 मतदान केन्द्रों में आवश्यक छायापानी, जलपान एवं अन्य व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया था।

लेकिन कोर्राम के द्वारा उक्त सौपे गए कार्य का निर्वहन न कर गंभीर व्यतिक्रम किया गया है। उक्त कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं समय-सीमा के कार्य के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही का द्योतक है जो कि सिविल सेवा आचरण नियम के नियम 3 (क) एवं सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण नियम के नियम 9 (1) के तहत दंडनीय है। अतएव लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20 क के जिले में निर्वाचन के संचालन एवं पर्यवेक्षण के निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए पी.आर. कोर्राम, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद किरन्दुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related Articles

Back to top button