छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देगी : अमित शाह

बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देगी और ना ही कांग्रेस को ऐसा करने देगी। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ में कहीं। अमित शाह लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल देने को कहा, ताकि अगले तीन वर्षों में राज्य में नक्सलवाद की समस्या को खत्म किया जा सके।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी ने अपने 10 साल के शासनकाल में माओवादी हिंसा को खत्म कर दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ में कुछ हद तक यह अब भी व्याप्त है। खैरागढ़, राजनांदगांव लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के संतोष पांडे का मुकाबला कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से है।

Related Articles

Back to top button