
महादेव एप मामले में EOW ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 19 लोगों के ऊपर नामजद पर एफआईआर दर्ज की गई है.
इस पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा, महादेव एप से सब परिचित हैं. सरकार में रहते हुए 2022 में हमने पहली एफआईआर दर्ज की थी. 450 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थी. 2022 में ही जुआं अधिनियम था, उसे कड़ा बनाने बिल लाकर पारित भी किया और लागू किया गया. महादेव एप में व्यापक पैमाने में छत्तीसगढ़ में कार्रवाई हुई.1 हजार से अधिक खाते सीज किया गया. हमने रवि उत्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया, लेकिन केंद्र सरकार ने गिरफ्तारी नहीं की. बीच में अचानक शुभम चंद्राकर की एंट्री होती है, उसका बीजेपी कार्यालय से एक वीडियो जारी होता है. असीम दास के पास जिस गाड़ी से पैसा पकड़ा जाता है वो बीजेपी नेता के रिश्तेदार की गाड़ी है. विधानसभा अध्यक्ष के साथ असीम दास की फोटो है.
इनके ऊपर अपराध दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रवि उप्पलव,सुभम सोनी, चंद्रभूषण वर्मा, असीम दास, सतीश चंद्राकर, नितीश दीवान,सौरभ चंद्राकर, अनिल उर्फ़ अतुल अग्रवाल,विकाश छपरिया, रोहित गुलाटी, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, अनिल दम्मानी, सुनील दम्माणी, पूर्व कांस्टेबल भीम सिंह यादव, हरिशंकर टिंबरेवाल, सुरेंद्र बागड़ी, सूरज चोखानी अज्ञात पुलिस- प्रशासनिक अधिकारी,ओएसडी और कारोबारी का नाम है |



