उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय
भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी 15 महिलाओं सहित 72 नाम:गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे; हरियाणा के पूर्व CM करनाल से 30 सांसदों के टिकट कटे 34 नए चेहरे
लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें से दो कैंडिडेट्स- आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है।



