
रायपुर : छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन स्टील उत्पादक कंपनियों के यहाँ छापा पड़ा है छापे के दौरान मिले कागजातों के अनुसार, कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फर्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मों द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी।
रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज, ईश्वर इस्पात और ईश्वर टीएमटी के यहां स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया है। प्रवर्तक विंग ने उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में दस्तावेजों की जांच की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं ने 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई जारी है।




